Homefeaturesहार से सीखें

हार से सीखें

सकारात्मक दृष्टिकोण से देखा जाए, तो असफलताएँ हमारे जीवन-यात्रा का विराम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व को निखारने और तराशने का एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं। पूर्णता की खोज में मिलने वाली असफलताएँ निराशा अवश्य देती हैं, किंतु उनसे हताश होना उचित नहीं है।

जीवन की असफलताओं के साथ जीना और उनसे सीख लेना भी एक कला है, क्योंकि हर हार अपने भीतर एक मूल्यवान सीख छिपाए होती है। आपका जीवन इस बात पर निर्भर करता है कि आपने उसे कितनी समझदारी, साहस और धैर्य के साथ जिया है।

असफलता, अस्वीकृति और उपेक्षा के अनुभव भले ही कष्टदायक हों, परंतु यही अनुभव व्यक्ति को भीतर से मजबूत बनाते हैं। जीवन का मूल्य इस बात से नहीं आँका जाता कि हमने कितनी बार सफलता प्राप्त की, बल्कि इस बात से आँका जाता है कि हम कितनी बार गिरकर फिर उठे और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहे।

एक सुंदर और सार्थक जीवन की पहचान यही है कि हम अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें और निरंतर आगे बढ़ते रहें। असफलताओं को कभी अपनी कमजोरी का प्रतीक न समझें; उन्हें संघर्ष, साहस और आत्मविकास का प्रतीक मानें।

याद रखिए, हर असफलता सफलता की ओर बढ़ने वाला एक नया कदम है। इसलिए हार से घबराने के बजाय उससे सीखें, स्वयं को और अधिक सशक्त बनाइए तथा जीवन में आगे बढ़ने का संकल्प लीजिए।

हर असफलता जीवन की सफलता को परखने का एक पैमाना है। उससे कुछ सीखें और आगे बढ़ें, क्योंकि प्रत्येक असफलता सफलता की ओर ले जाने वाला एक महत्वपूर्ण पड़ाव होती है। अतः उससे सीखें और जीवन में आगे बढ़ने के लिए उसे अपना अमोघ अस्त्र बनाइए।

“हार अंत नहीं होती, बल्कि सफलता की ओर बढ़ने का एक नया आरंभ होती है”।

— डॉ. अनुपम कुलश्रेष्ठ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments